UGC NET यूजीसी नेट आंसर की जारी कर दिया गया है जो कैंडिडेट यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा में उपस्थित हुए थे वह कैंडिडेट ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर Answer key Download करके देख सकते हैं नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा 31 जनवरी 2025 को ऑफिशल वेबसाइट पर आंसर की डाउनलोड का लिंक एक्टिवेट कर दिया गया है
UGC NET आंसर की डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक इस आर्टिकल के नीचे भी दिया गया है जहां से कैंडिडेट अपना रजिस्ट्रेशन नंबर देकर आंसर की चेक कर सकते हैं
UGC NET Kya Hai? – पूरी जानकारी हिंदी में
UGC NET 2024 परीक्षा सारांश | विवरण |
---|---|
परीक्षा संचालित करने वाली संस्था | राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) |
परीक्षा का नाम | UGC NET 2024 दिसंबर |
पूरा नाम | विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा |
परीक्षा स्तर | राष्ट्रीय |
परीक्षा की आवृत्ति | वर्ष में दो बार |
परीक्षा का तरीका | ऑनलाइन – सीबीटी (कंप्यूटर-आधारित परीक्षा) |
UGC NET परीक्षा तिथि 2024 | 3, 6, 7, 8, 9, 10, 15, 16 जनवरी 2025 |
परीक्षा अवधि | 180 मिनट |
परीक्षा की भाषा/माध्यम | अंग्रेजी और हिंदी |
विषयों की संख्या | 83 विषय |
परीक्षा का उद्देश्य | उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करना – केवल असिस्टेंट प्रोफेसर या जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) एवं असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए |
परीक्षण केंद्रों की संख्या | 239 |
आधिकारिक वेबसाइट | www.ugcnet.nta.nic.in |

UGC NET क्या है?
UGC NET (University Grants Commission National Eligibility Test) एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जिसे राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) आयोजित करती है। यह परीक्षा भारत में विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) प्राप्त करने के लिए दी जाती है।
UGC NET Exam का उद्देश्य
UGC NET का मुख्य उद्देश्य उच्च शिक्षा में योग्य और प्रतिभाशाली शिक्षकों व शोधकर्ताओं का चयन करना है। यह परीक्षा उम्मीदवारों को शिक्षण और अनुसंधान में करियर बनाने का अवसर प्रदान करती है।
- Ras Admit card 2025 प्रवेश पत्र हुआ जारी यहां से अभ्यार्थी करें डाउनलोड, इस तारीख को होगी परीक्षा
- REET Admit Card Exam 2025 राजस्थान में होने जा रही है शिक्षक पात्रता परीक्षा देखे एडमिट कार्ड
UGC NET परीक्षा के लिए Eligibility
- शैक्षणिक योग्यता – न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री (PG) होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 5% की छूट मिलती है।
- आयु सीमा –
- JRF (Junior Research Fellowship) – अधिकतम आयु 30 वर्ष (आरक्षित वर्ग के लिए छूट)।
- असिस्टेंट प्रोफेसर – कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं है।
UGC NET Exam Pattern
UGC NET परीक्षा दो पेपरों में आयोजित की जाती है:
- पेपर 1 – शिक्षण और शोध योग्यता से जुड़े प्रश्न (50 प्रश्न, 100 अंक)
- पेपर 2 – उम्मीदवार के चुने गए विषय पर आधारित होता है (100 प्रश्न, 200 अंक)
UGC NET करने के फायदे
✔ असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता – परीक्षा पास करने के बाद विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में पढ़ा सकते हैं।
✔ JRF स्कॉलरशिप – JRF क्वालिफाई करने वालों को रिसर्च के लिए मासिक वजीफा मिलता है।
✔ सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता – कई शिक्षण और अनुसंधान क्षेत्र की सरकारी नौकरियों में UGC NET आवश्यक है।
UGC NET की तैयारी कैसे करें?
- सिलेबस को अच्छी तरह से समझें।
- पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल करें।
- मॉक टेस्ट देकर अपनी तैयारी जांचें।
- समय प्रबंधन पर ध्यान दें।
UGC NET Answer Key 2025 कैसे देखे?
Answer Key Download करने के लिए UGC NET के ऑफिसियल वेबसाइट पर चले जाना है यहां पर जाने के बाद होम पेज पर ऊपर में Answer Key Challenge पर क्लिक करें अगला पेज खुलेगा जहां परकैंडिडेट अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके सबमिट करें UGC NET परीक्षा की New Update और Information के लिए Official वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
UGC NET Answer Key | Click Here |
Official website | Click Here |